Our Objective

संस्था के उद्देश्य

समाज सेवा एवं विकास के 15 प्रमुख उद्देश्य

संस्था के स्मृति-पत्र में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पर्यावरण एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न उद्देश्यों का उल्लेख किया गया है।

01

सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन

समाज में व्याप्त अंधविश्वास, मिथ्याचार, सामाजिक एवं कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत प्रयत्न करना तथा समाज में परस्पर प्रेम एवं सद्भावना बढ़ाने के लिए प्रेरित करना।

02

शिक्षा का प्रचार-प्रसार

समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार करना तथा शिक्षा प्राप्त करने में तत्पर एवं शिक्षा के अध्ययन में लीन मेधावी छात्र-छात्राओं को अध्ययन में आर्थिक सहयोग (छात्रवृत्ति) देने के लिए एक कोष का संचालन करना एवं उन्हें समिति द्वारा सहयोग करना।

03

प्रतिभाओं का सम्मान

संस्था की ओर से सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले तथा विशिष्टता प्राप्त सामाजिक व्यक्तियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करना।

04

सामाजिक गोष्ठी एवं जनजागरण

समय-समय पर सामाजिक व्यक्तियों की गोष्ठी आयोजित करना तथा ज्ञान विकसित करने एवं आपसी सद्भावना को बढ़ाने हेतु प्रवचन एवं गोष्ठी का आयोजन करना तथा प्रगति एवं विवेचना द्वारा समाज की उन्नति की दिशा में अपना सहयोग देना।

05

सामाजिक महापुरुषों एवं कुलदेवता की जयंती

संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक महापुरुषों की जयंतियों का आयोजन करना तथा उनके सराहनीय कार्यों के लिए संगोष्ठियों का आयोजन करना तथा कुल देवता श्री बलभद्र जी की पूजा एवं उनकी वार्षिक जयंती का आयोजन करना।

06

रोजगार एवं तकनीकी प्रशिक्षण

संस्था द्वारा कलवार एवं अन्य समुदाय के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने हेतु टंकणकला, आयुर्वेदिक, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अन्य तकनीकी एवं गैर तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान का संचालन करना।

07

कंप्यूटर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम

संस्था द्वारा कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट आदि विभिन्न पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन करना।

08

शैक्षणिक संस्थाओं एवं पुस्तकालयों का संचालन

शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर लोगों के बौद्धिक विकास में मदद करना तथा आवासीय विद्यालय, पुस्तकालय, वाचनालय, पढ़ना-पाठन कक्ष, छात्रावास, अल्पसंख्यक विद्यालय, मूक एवं बधिर विद्यालय आदि संस्थानों का संचालन करना तथा गरीब, असहाय, विकलांग, अनाथ एवं अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता देकर आगे बढ़ने में मदद करना।

09

स्वास्थ्य सेवा एवं जागरूकता

समाज के सभी वर्गों के गरीब लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना। टीकाकरण शिविर, स्वास्थ्य शिविर आदि का संचालन करना तथा असाध्य रोग, एड्स, कैंसर, टी.बी., कालाजार, हेपेटाइटिस आदि से बचने हेतु आवश्यक जानकारी देना। आयुर्वेदिक, प्राकृतिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण करना।

10

श्रमिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रम

अल्पसंख्यक एवं अन्य बाल-श्रमिक, महिला श्रमिक एवं अन्य श्रमिकों के कल्याणार्थ कार्यक्रमों का संचालन करना तथा उनके लिए शिक्षा एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था करना और उन्हें आवश्यकतानुसार समाज के मुख्य धारा में जोड़ने में मदद करना।

11

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यक्रमों का संचालन करना और ऊर्जा एवं प्राकृतिक ऊर्जा का प्रचार-प्रसार करना। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का संचालन करना तथा स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि उपलब्ध कराने एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों का प्रचार-प्रसार करना।

12

महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार

संस्था द्वारा कलवार एवं अन्य समुदाय की महिलाओं को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, कढ़ाईकारी, जूड़िया निर्माण एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण, सौंदर्य एवं प्रसाधन आदि की जानकारी देना तथा महिलाओं एवं बच्चों के चौमुखी विकास हेतु महिला मंडल, बालवाड़ी, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह, पालना गृह एवं पौष्टिक आहार केन्द्र का संचालन करना।

13

आर्थिक विकास एवं स्वरोजगार

संस्था द्वारा कलवार एवं अन्य समुदाय के निःसहाय महिलाओं एवं पुरुषों के आर्थिक विकास हेतु लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, मधुमक्खी पालन, रेशमकीट पालन, पशुपालन, डेयरी उद्योग, फल एवं सब्जी प्रसंस्करण का प्रशिक्षण देना व स्वावलंबी बनाने का कार्य करना।

14

बच्चों, वृद्धों एवं विधवाओं का कल्याण

संस्था द्वारा कलवार एवं अन्य समुदाय के बच्चों, वृद्धों एवं विधवाओं के लिए आश्रय स्थल, भोजन, शिक्षा आदि की व्यवस्था करना तथा उनके लिए कल्याणकारी कार्यों का संपादन करना।

15

आपदा राहत एवं सहायता

आकस्मिक आपदाओं जैसे बाढ़, अकाल, महामारी, सूखाड़ आदि में राहत कार्यों का संचालन करना तथा राहत कार्यों में सहयोग करना।

नोट: इस पृष्ठ पर प्रस्तुत संस्था का नाम, निबंधित कार्यालय, कार्यक्षेत्र एवं उद्देश्य संस्था के उपलब्ध आधिकारिक स्मृति-पत्र के आधार पर प्रस्तुत किए गए हैं।